बरेली

चकबंदी विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सदर तहसील के गेट पर सोमवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी दफ्तर के बाबू राजीव मित्तल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान बाबू को छुड़ाने के लिए कुछ लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे तहसील गेट पर हंगामा मच गया। एंटी करप्शन टीम के अनुसार बाबू राजीव मित्तल निवासी सुभाषनगर के खिलाफ कुछ समय पहले भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। उसने भरतौल गांव निवासी जितेंद्र से तूदाबंदी यानि नक्शा दुरुस्तीकरण के नाम पर 5000 मांगे थे। एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों ने टीम को निर्देशित किया और बाबू को ट्रैप करने की योजना बनाई गई। शिकायतकर्ता दोपहर करीब 12 बजे जब बाबू को रिश्वत देने पहुंचा, तभी टीम आ गई। राजीव मित्तल रिश्वत लेने के लिए तहसील गेट पर मौजूद था। जैसे ही उसने रुपये लिए, एंटी करप्शन टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। गिरफ्तारी के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बाबू को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन टीम की तत्परता के कारण वे पीछे हट गए। काफी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़कर थाने ले जाया, जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button