सिंगरौली

जल निगम के महाप्रबंधक केवीएस चौधरी ने किया मैदानी निरीक्षण,

बचे कार्य मार्च तक पुरे कर लिए जायेंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के तहत जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत जांचने के लिए भोपाल से अधिकारियों का एक दल सिंगरौली आया है। जल निगम द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की जांच करने के बाद जल निगम के प्रबंधक संचालक केवीएस चौधरी ने बताया कि अगली गर्मी का सीजन शुरू होने तक जिले के प्रत्येक घर तक मीठे पानी की सप्लाई शुरु कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले की तीनों परियोजनाओं देवसर, वैढ़न वन और वैढ़न टू का 75 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। शेष बचे काम को मार्च माह तक पूरा करने के निर्देश अधिकारियों और संविदाकार को दिये गये हैं।
गांवों में पानी सप्लाई के लिए पानी की टंकियों का निर्माण अंतिम चरण में है। कुछ गांवों में बिजली की समस्या आ रही है, जिसको जल्द दूर किया जायेगा। केवीएस चौधरी ने बताया कि जिन टंकियों तक बिजली की सप्लाई नहीं है, वहां पर जल्द बिजली कनेक्शन कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट से एनओसी से संबंधित कुछ समस्याएं थीं, जिनको दूर कर लिया गया है, जिससे रुका हुआ काम जल्द पूरा होगा और गर्मी तक लोगों के घरों तक नल से पानी पहुंचा दिया जाएगा।
ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजनाओं के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जिले के अधिकारियों को दिये गये हैं। केवीएस चौधरी ने कहाकि टंकी निर्माण, पाइपलाइन बिछाने सहित अन्य कामों में कमी मिली तो संबंधित अधिकारी व संविदाकार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में केवीएस चौधरी के अलावा मुख्य महाप्रबंधक पीके गुरु शामिल थे। इस दौरान पीआईयू के महाप्रबंधक पंकज वाधवानी, हितेश चौहान, विजय त्रिपाठी व तीनों प्रोजेक्टों के संविदाकार मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button