झुंझुनू
पार्षद विक्रम सिंह ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 46 से पार्षद एवं समरसपुर निवासी विक्रम सिंह द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 51 हजार रुपए का सहयोग देने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सूबेदार मेजर हरिराम चाहर, तेजा सेना के ब्लॉक उपाध्यक्ष अंकित धायल एवं ब्लॉक प्रभारी प्रदीप धोनी ने पार्षद विक्रम सिंह का साफा एवं फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। झुंझुनूं शहर के प्रतिष्ठित पार्षद विक्रम सिंह ने तेजाजी मंदिर क्यामसर में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने पार्षद का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



