गाजियाबाद
रामलीला भारतीय सांस्कृतिक परंपरा है जो एकता, सद्भावना और संस्कारों का संदेश फैलाती है –अंकुश जैन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी । नव धार्मिक रामलीला कमेटी गुलाब वाटिका के तत्वावधान में गुलाब वाटिका रामलीला मैदान में भव्य रामलीला मंचन का आज शुभारंभ हवन एवं पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकुश जैन ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन कर व फीता काटते हुए रामलीला के मंचन की शुरुआत की।
रामलीला की शुरुआत गणपति वंदना सेना हुई, इसके बाद भावपूर्ण नारद संवाद की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर अंकुश जैन ने कहा कि कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों को जीवंत करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में हमारी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति प्रेम और सम्मान बढ़ाते हैं और समाज में एकता व सद्भावना का संदेश देते हैं।
अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन के पाठ का मंचन पूरे मनोयोग के साथ प्रस्तुत किया जायेगा।उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को रामायण की शिक्षा से जोड़ना है।
कार्यक्रम के दौरान पंडित द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया। कमेटी के चैयरमेन संजय अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें पारंपरिक पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अक्ष्य जांगिड डा आनंद, इन्द्र पाल जांगिड, माधव, बोबी हरिओम शर्मा अनुज नैन, दीपक जैन, दीपक कुमार रामलीला कलाकारो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

