खैरथल
आगामी चुनावों मे मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी आप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
पार्टी ने आप आपके साथ” अभियान की शुरू कर दिया है । इस अभियान के माध्यम से आम आदमी पार्टी जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में उतरेगी।
आम आदमी पार्टी खैरथल-तिजारा जिले के कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा ने बताया कि पार्टी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भ्रष्टाचार जैसे अहम विषयों पर फोकस करते हुए आमजन के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आम जनता मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही है और आम आदमी पार्टी इन मुद्दों को मजबूती से उठाकर समाधान की दिशा में कार्य करेगी।
पार्टी नेताओं का कहना है कि युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दे भी चुनाव में प्रमुखता से उठाए जाएंगे। आम आदमी पार्टी का लक्ष्य है कि आमजन की वास्तविक समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।
पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र शर्मा ने बताया आदमी पार्टी आमजन की आवाज़ बनकर खैरथल-तिजारा जिले में मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।
