शारदीय नवरात्रि में स्मृति ईरानी ने देवी मंदिरों में भेजी पूजा सामग्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमेशा की तरह इस बार भी शारदीय नवरात्र में सभी देवी मंदिरों के लिए पूजा सामग्री भेजी है। भाजपा के नेता इस पूजा सामग्री को सभी मंदिरों में पुजारियों के पास पहुंचा रहे हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र ने कालिकन धाम पहुंचकर पूजा सामग्री पुजारी को सौपी।
जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि दीदी स्मृति ईरानी जब से अमेठी आईं, तभी से आदि शक्ति मां कालिका की आराधना करती रही हैं। आज भी उनकी ओर से अमेठी के प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा सामग्री भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि इन सामग्रियों से नवरात्रि के नौ दिन तक दीप प्रज्वलित होंगे।पीठाधीश्वर श्री महाराज ने कहा कि प्रत्येक नवरात्रि की भांति इस वर्ष भी स्मृति ईरानी की पूजा सामग्री भेजी है, जिससे मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होगी।

