मथुरा

राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर के कई स्थानों पर चला बुलडोजर, जब्त किया गया सामान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। राष्ट्रपति 25 सितंबर को ट्रेन से मथुरा पहुंचेंगी । वृंदावन के सुदामा कुटी , मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं कुब्जा कृष्ण जी मंदिर के दर्शन करेंगी। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम मिलकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने शहर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर आयुक्त जग प्रवेश के नेतृत्व में जेसीबी मशीनों की मदद से प्रमुख मार्गों पर अवैध निर्माण और ठेले हटाए गए। वहीं सड़क किनारे रखे सामान को भी निगम की टीम ने जप्त कर लिया। नगर निगम ने दुकानदारों और अतिक्रमण करने वालों को साफ चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।नगर आयुक्त ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इधर, रेलवे स्टेशन से लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और कुब्जा मंदिर तक जाने वाले मार्गों को साफ-सुथरा करने के साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि राष्ट्रपति के आगमन में किसी प्रकार की बाधा न हो।राष्ट्रपति मुर्मू के मथुरा आगमन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस दौरे से मथुरा-वृंदावन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button