धर्मबागपत

दिगंबर जैन समाज ने लिया भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प

आचार्य श्री 108 नयन सागर महाराज के प्रवचन से गूंजी धर्मसभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बड़ौत/बागपत :  आज कौशल भवन सभागार में आयोजित धर्मसभा में आचार्य श्री 108 नयन सागर महाराज ने प्रवचन देते हुए बताया कि अतिथि भवन में स्थित श्री 1008 ऋषभदेव चैत्यालय को शिखर सहित भव्य मंदिर के रूप में विकसित करने का संकल्प दिगंबर जैन समाज समिति बड़ौत ने लिया है।

जैसे ही आचार्य श्री ने यह घोषणा की, समूचा सभागार “श्री जी की जय–जयकार” के उद्घोष से गूंज उठा और श्रावक-श्राविकाएँ झूम उठे।

आचार्य श्री ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि अतिथि भवन का निर्माण वर्ष 1956 में हुआ था तथा सन 1961 में ऋषभदेव चैत्यालय की स्थापना हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि “एक प्राचीन मंदिर का जिर्णोद्धार करना, आठ नए मंदिर बनाने जितना पुण्यदायी होता है।”

आगामी कार्यक्रम

  • 26 सितंबर 2025 प्रातः 8:00 बजे – श्री 1008 ऋषभदेव चैत्यालय की अस्थाई नूतन वेदिका का शिलान्यास अतिथि भवन में किया जाएगा।
  • 3 अक्टूबर 2025 प्रातः 8:00 बजे – अस्थाई नूतन वेदिका में जिनबिंब की भव्य स्थापना की जाएगी।

उपस्थित श्रद्धालु

धर्मसभा में दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन, मंत्री मनोज जैनसुरेंद्र जैनअरविंद जैनवैभव जैनमयंक जैनकमल जैनवैशाली जैनकुसुम जैन सहित बड़ी संख्या में श्रावक–श्राविकाओं ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button