लातेहार

फुलसु उच्च विद्यालय में मलेरिया जागरूकता कार्यशाला व प्रतियोगिता आयोजित

Malaria awareness workshop and competition organized in Phulsu High School

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिले के बारियातू प्रखण्ड अंतर्गत फुलसू उच्च विद्यालय परिसर मे सिविल सर्जन लातेहार के निर्देश पर बुधवार को मलेरिया जागरूकता को लेकर कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई मलेरिया पदाधिकारी ने की। इसमें विद्यालय की करीब 50 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में रीशु कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही धर्मवीर भुइयां को द्वितीय तथा ओमराज केशरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा श्वेता कुमारी, छोटू प्रजापति, पूर्णिमा कुमारी, मुस्कान कुमारी, सोनाक्षी कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं उपचार के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को स्वच्छता अपनाने व आसपास सफाई रखने का संदेश दिया गया। मलेरिया उन्मूलन को लेकर उपयोगी जानकारियां भी साझा की गईं। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश कुमार सहित पंकज प्रजापति, रामप्रताप कुमार रवि, राजेश कुजुर, रामपति राम, लाल ध्रुव कुमार नाथ शाहदेव, दयानंद उरांव, सुनीता कुमारी, पंकज कुमार पांडे (एमटीएस), बबलरक कुमार (एमपीओ) एवं संजय गंगू (एमपीओ) की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों व अभिभावकों ने स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button