बिजनौर

नशेड़ी ने लगाई गंगा में छलांग 

पुलिस व आम लोगों ने बचाया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। मध्य गंगा बैराज पर एक नशेड़ी ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। उसके दोस्त के शोर मचाने पर पुलिस व अन्य लोगों की मदद से उसे किसी तरह बाहर निकाला गया। युवक किरतपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जाता है कि दोनों युवक मंगलवार की दोपहर को नशे की हालत में बैराज पहुंचे थे।इसी बीच एक युवक ने बैराज के गेट नं. एक के ऊपर से गंगा में छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव में वह गुम होता दिखाई दिया तो उसके दोस्त ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बैराज चौकी के पुलिसकर्मी दौड़कर वहां पहुंचे। उन्होंने आम लोगों की मदद से युवक को किसी तरह सकुशल बाहर निकाला। बैराज चौकी के प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि युवक का नाम सोनू है। वह किरतपुर क्षेत्र का रहने वाला है। सोनू अन्य एक युवक राजू के साथ बैराज पर पहुंचा था। उसने नहाने के लिये गंगा में छलांग लगाई थी। इससे पहले कि वह गंगा की लहरों में गुम होता उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button