गोड्डा

पोषण माह के तहत सेविकाओं को दिए गए निर्देश, 

डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/पथरगामा। पोषण माह के अवसर पर बाल विकास परियोजना, पथरगामा द्वारा एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने की। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण संबंधी गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षिका  सुशीला मरांडी एवं कुमारी संध्या ने पोषण माह की महत्ता को रेखांकित करते हुए सेविकाओं को घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समुदाय स्तर पर पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए डोर-टू-डोर अभियान अत्यंत प्रभावी होगा। बैठक में यह भी बताया गया कि पोषण माह के दौरान गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं एवं 0-5 वर्ष के बच्चों को उचित पोषण के प्रति संवेदनशील बनाना प्राथमिकता होगी। सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से पोषण के महत्व, संतुलित आहार, शिशु पोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं पर विशेष रूप से जानकारी दें।
मौके पर सेविका पूजा कुमारी, गौरी मिश्रा, कृष्णा गुप्ता, लवली कुमारी, गुंजा कुमारी, माया देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button