अमरोहा
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हादसा
अमरोहा में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गांव मोहम्मदाबाद के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मुरादाबाद के जीवन 24 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



