बिजनौर

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में मिला एक व्यक्ति का शव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। धामपुर क्षेत्र की नगर से सटी हुई शक्ति नगर कॉलोनी मे मंगलवार की प्रातः उस समय कॉलोनी वासियों में हड़कंप मच गया जब यह पता चला कि कॉलोनी में ही एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव उसके मकान के भीतर से बरामद करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्ति नगर कॉलोनी के नागरिक मंगलवार की सुबह जब उठे तो उन्हें कॉलोनी के ही एक मकान से दुर्गंध आती दिखाई दी कॉलोनी वासियों ने जब मकान का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज सुनाई नहीं दी बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर कमरे में मकान स्वामी का शव पड़ा मिला पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगामी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है मौके पर पहुंची फ़ोरेंसिक टीम भी जाँच में जुट गई है।
धामपुर नगर की सीमा से सटी शक्ति नगर कालोनी के नागरिकों ने बताया कि लगभग 52 वर्ष कमल सिंह पुत्र तेजपाल सिंह अपने मकान में अकेला रहता था, जबकि उसकी पत्नी मीरा देवी और तीन बेटे दिल्ली मे निवास करते हैं। इसके अतिरिक्त मृतक कमल सिंह की पड़ोसी एक वृद्ध महिला ने बताया कि शनिवार को आखिरी बार कमल सिंह को मोहल्ले में देखा गया था।
रानी बाग चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके की स्थिति को देखते हुए आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि ‌पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के कारणों का पता लग पाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button