रामपुर शाहबाद

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत के द्वारा जीजीआईसी में छात्राओं को स्वच्छता को लेकर किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नगर पंचायत के द्वारा जीजीआईसी में छात्राओं को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। जिसके मद्देनजर छात्राओं संग गोष्ठी की गई। जीजीआईसी के मीटिंग हाल में नगर पंचायत के ईओ कुमार संजय और जीजीआईसी की प्रिंसिपल वंदना शर्मा ने सूखे और गीले कचरे के सेग्रीगेशन के बारे में बच्चों को अवगत कराया। वहीं पॉलीथिन का प्रयोग न करने के बारे में भी कहा गया। ईओ कुमार संजय ने कहा कि महिलाएं अगर अपने घरों को साफ और स्वच्छ रखने के साथ साथ शहर का मोहल्ला भी स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें। अंत में सभी छात्राओं और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मुजीब मियां, रेहान अहमद, प्रमोद कुमार समेत कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button