रामपुर शाहबाद

निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नगर के मोहल्ला भीतरगांव निवासी मोहम्मद आरिफ ने शाहबाद के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक रामपुर को दिया है मो आरिफ ने बताया कि मेरी पत्नी की डिलीवरी का समय पूरा हो गया था में अपनी पत्नी को लेकर मैं शाहबाद के निजी अस्पताल में पहुंचा जहां डॉक्टरों ने मरीज को भारती कर लिया और डॉक्टरो ने आश्वासन दिया कि आपका मरीज ठीक है और हमारे यहां ऑपरेशन भी होते हैं। पति का आरोप है कि डॉक्टरों ने उसकी पत्नी का ऑपरेशन कर दिया। जिसके बाद से उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब डॉक्टर ने खून चढ़ा दिया। जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ती देखकर डॉक्टरों ने अपनी एम्बुलेंस से उसकी पत्नी को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। पति ने शाहबाद के निजी अस्पताल पर पत्नी के इलाज में लापरवाही और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button