मेरठ

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई किसान दिवस बैठक

किसानों की 94 नई शिकायतें दर्ज, 121 पुरानी शिकायतों की हुई समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक आयोजित हुई। बैठक में विगत माह प्राप्त 121 शिकायतों की आख्या पढ़कर सुनाई गई। जिन मामलों का गुणवत्तापरक निस्तारण नहीं हुआ या जिनसे शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुए, उन्हें जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को पुनः भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक दशा में गुणवत्तापरक आख्या उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में किसानों ने मुख्यतः बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग और गन्ना विभाग से संबंधित शिकायतें रखीं। इस बार किसान दिवस में कुल 94 नई शिकायतें दर्ज की गईं, जिन्हें जिलाधिकारी ने तुरंत संबंधित विभागों को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, उप कृषि निदेशक नीलैश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button