रामपुर शाहबाद
खनन माफियाओं के खिलाफ लेखपाल ने कराया मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शाहबाद क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज में खनन माफियाओं के खिलाफ राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद व तीन चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हल्का लेखपाल सुरेस गंगवार ने थाना पटवाई में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम पटवाई निवासी नवासे, यासीन, शोभित और तीन चार अज्ञात लोग शाहबाद क्षेत्र के नवाबगंज गांव में खनन का कार्य कर रहे थे। जब राजस्व विभाग की टीम वहां पहुंची तब यह लोग वहां से फरार हो गए। लेखपाल के अनुसार कुछ समय पश्चात यह लोग दोबारा वहां आए और उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का पूरा प्रयास किया। किसी तरह लेखपाल ने अपनी जान बचाई तब यह लोग ट्रैक्टर लोडर व ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर वहां से भाग जाने में सफल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।



