मेरठ
एमआईईटी मेरठ ने ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड, गुजरात से किया एमओयू
इंटर्नशिप, शोध और नवाचार के नए अवसरों से छात्रों को मिलेगा लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड, गुजरात के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू किया है।
यह एमओयू एमआईईटी के निदेशक डॉ. संजय सिंह और ज्योति सीएनसी की ओर से लालजी रबाडिया (हेड – कैंपस रिक्रूटमेंट) तथा यश डेलीवाला (सीनियर मैनेजर – एचआर) के बीच हस्ताक्षरित हुआ।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि इस समझौते से छात्रों को इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट, शोध और नवाचार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उद्योग और शिक्षा जगत का यह सहयोग विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत बनाएगा।
संस्थान के चेयरमैन सर और वाइस चेयरमैन सर ने भी विभाग को बधाई देते हुए कहा कि इस एमओयू से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
इस एमओयू को सफल बनाने में पीयूष गौड़, शैलेंद्र भाटी, डॉ. पीयूष गुप्ता और डॉ. हुसैन मेहदी की अहम भूमिका रही।


