बरेली
बल्लिया में श्री रामलीला मेले का गणेश पूजन से हुआ शुभारंभ
धर्मेंद्र कश्यप और विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने काटा फीता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली, आंवला। कस्बा बल्लिया में श्री रामलीला मेले का भव्य और पारंपरिक गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। पूर्व क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र कश्यप और विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने फीता काटकर मेले की शुरुआत की। इस मौके पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गणेश पूजन पंडित हरिओम महराज व अन्य पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। पूजन के बाद भगवान श्रीराम की बारात के नगर भ्रमण की तैयारी शुरू की गई। मेले का मुख्य उद्देश्य रामलीला का मंचन और उससे जुड़े उत्सवों का भव्य आयोजन है।
उद्घाटन गणेश पूजन के दौरान मेला समिति के अध्यक्ष हरी प्रकाश शर्मा, अमित गुप्ता रिंकू, प्रदीप शर्मा, दीपक पाठक, राजीव गुप्ता राजू, अम्बर गुप्ता, दिनेश जायसवाल टिंकू, भरत लाल गुप्ता, गिरीश गुप्ता, प्रमोद पाठक, सुधीर शर्मा, अनिल गुप्ता (भट्ठा वाले), राजेश मौर्य, लाल विनीत गुप्ता, जीवू गुप्ता, शैलेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, अवनीश शर्मा और मनोज गुप्ता लाला जी सहित कई लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, क्षेत्रीय विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वेद प्रकाश यादव और आंवला संगठनात्मक जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।



