हापुड़

दो बाइक की आपस में टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड़ । एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां दो बाइकों में ऐसी जर्बदस्त टक्कर हुई कि बाइक सवार दो युवक बाइक सहित हवा में कई फीट तक उछल गये, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे का वीडियो घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने इस हादसे में घायल हुए चारों युवकों को उपचार के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

जानकारी के अनुसार धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पिपलैंडा में एक बाइक पर सवार दो युवक डासना मार्ग पर गाजियाबाद की ओर से जा रहे थे, जबकि दूसरी ओर से स्पोर्टस बाइक पर सवार युवक सामने की ओर से आ रहा था । सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हादसे में साफ देखा जा रहा है कि गाजियाबाद की ओर से आ रहे दोनों युवक सड़क पर अचानक चलते हुए  सड़क किनारे बने टाटा मोटर्स के वर्कशॉप की ओर टर्न लेने लगे, तभी सामने से तेज रफ्तार आ रहे स्पोर्टस बाइक सवार युवक से उनकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि स्पोर्टस बाइक सवार युवक बाइक सहित कई फीट तक हवा में उछल गया , जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गये । इस हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल युवकों को आनन-फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां दो बाइक सवार युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button