हापुड़
युवक को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह घटना मंगलवार देर शाम धौलाना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास घटी। गश्त के दौरान पुलिस की नजर एक संदेहास्पद युवक पर पड़ी, जो उन्हें देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करके उसे दबोच लिया। तलाशी में एक देशी तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान हापुड़ जनपद के गांव बझेड़ा खुर्द के रहने वाले धर्मेश उर्फ धम्मे के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ।


