पाकुड़

बीडीओ एवं थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से छठ घाटों का लिया जायजा, दिये निर्देश

BDO and police station in-charge jointly inspected Chhath Ghats and gave instructions.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के हिरणपुर प्रखण्ड कार्यालय में पदास्थापित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी टुडू दीलिप एवं हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से हिरणपुर प्रखण्ड/ थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने छठ घाटों में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित सुविधाओं समेत पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। तत्पश्चात लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा समितियों को कई अहम दिशा- निर्देश दिया गया। साथ ही बीडीओ टुडू दीलिप एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने आम-जनों से आपसी सौहार्द व भाईचारे को बनाये रखते हुए शान्तिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मनाने की अपील भी किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button