खैरथल
भाजपा ने खैरथल मंडल के विभिन्न बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। खैरथल शहर में मण्डल अध्यक्ष मनीष शर्मा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मालार्पण किया गया उनके योगदान की चर्चा की गई। मंडल के विभिन्न बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों एवं पार्षदों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। और एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। साथ में नेक्स्ट जेन जीएसटी की जानकारी आमजन को दी।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा सुभाष जांगिड़ मंडल महामंत्री प्रकाश यादव तरुण दुलानी मंडल उपाध्यक्ष भगवान दास डॉ ओम प्रकाश माँधू मंत्री सतीश यादव पार्षद किशनलाल जाटव मोहन लाल पोपटानी बलबीर सैनी विक्रम यादव सचिन नटराज एडवोकेट महेंद्रपाल सिंह जयदीप राणा एस सी समाज अध्यक्ष रामबाबू जाटव सोशल मीडिया प्रमुख धीरज यादव बूथ अध्यक्ष लियाकत अली श्री राम प्रजापत अनिल मानसिंघानी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


