मथुरा

चारपाई पर मिली व्यक्ति की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा : बलदेव के गांव नगला गिरधर में गुरुवार सुबह 7 बजे गांव में धर्मशाला पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। नगला गिरधर निवासी टीकम सिंह (46) पुत्र संपत सिंह बुधवार रात को घर से खाना खाने के बाद सोने के लिए खेत पर गए थे। गुरुवार सुबह 7 बजे खेतों से पहले गांव में बनी धर्मशाला के पास उनका शव चारपाई पर मिला। लाश को स्वाफी से ढंका गया था। सुबह घूमने गए लोगों ने शव को देखा, तो शोर मच गया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सीओ संजीव राय और थानाध्यक्ष रंजना सचान ने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जानकारी होगी। टीकम सिंह के पुत्र रामनिवास व चचेरे भाई महेंद्र सिंह ने नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button