गोड्डा
महिला कालेज में डांडिया नृत्य कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। शहर के महिला कालेज में दुर्गा पूजा को लेकर डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि शिक्षिकाओं और छात्राओं के सहयोग से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरूकूल एकेडमी के आरती सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराया गया। कार्यक्रम में संयोजक की भुमिका में डा विभा राय ने थी। इसके पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रभारी प्राचार्या डॉ सुमन लता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने बेहतर कार्यक्रम के लिए डांडिया लेकर सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। दौरान आरती सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ संध्या रानी मिश्रा, डॉ सीमा, नीलम सिंह, डॉ साबरा तबस्सुम, डॉ सुधी, डॉ नूतन झा आदि उपस्थित थे।



