अमरोहा

जीएसटी बचत उत्सव में व्यापारियों से संवाद

नगर पालिका और भाजपा अध्यक्ष ने किया बाजार भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की हसनपुर नगर पालिका में जीएसटी के नए प्रावधानों को लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने व्यापारियों को ‘घटी जीएसटी मिला उपहार’ योजना की जानकारी दी।.राजपाल सैनी ने बाजार भ्रमण के दौरान व्यापारियों को पुष्प भेंट किए। साथ ही जीएसटी के नए प्रावधानों की जानकारी वाले पत्रक बांटे। उन्होंने स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए “गर्व से कहो हम स्वदेशी हैं” का नारा दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने भी व्यापारियों को सरकारी नीतियों के फायदों के बारे में बताया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी से व्यापार अब ज्यादा सरल और पारदर्शी हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।कार्यक्रम में नगर स्वच्छता प्रेरक प्रशांत सैनी, सभासद नितिन सैनी, श्याम आर्य, मोसिन और दीपक सिंह मौजूद थे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश गुप्ता, संजय सहदेव, अर्पण गुप्ता, विशाल वर्मा, विक्रांत शर्मा समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button