अमरोहा

कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव

अमरोहा में सफाई कर्मचारियों ने देखा, CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर नगर में गुरुवार तड़के मोहल्ला काला शहीद पूठ अड्डे पर एक नवजात शिशु का शव मिला। शव कब्रिस्तान के पास ट्रांसफॉर्मर के समीप कूड़े के ढेर में प्लास्टिक की बोरी में बंद मिला। सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाते समय शव को देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सीसीटीवी फुटेज की जांच
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस पहुंची। कोतवाल प्रेमपाल सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि किसी अविवाहित महिला ने यह कदम उठाया है। मृत शिशु लड़का था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button