ललितपुर

गूगल मीट कर एसपी ने जानी कानून व्यवस्था की हकीकत

शारदीय नवरात्रि व त्यौहारों को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश

मिशन शक्ति 5.0 के सफल क्रियान्वयन पर भी रखें फोकस : एसपी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने गूगल मीट से जिले के राजपत्रित अधिकारी, थाना, शाखा प्रभारियों के साथ अपराध एवं कानून-व्यवस्था व आगामी त्यौहार के सम्बन्ध में जूम मीटिंग कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान का सफल क्रियान्वयन तथा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेन्टर, प्रमुख बाजार, धार्मिक  स्थलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा जागरुकता के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। महिला संबंधी अपराध को प्राथमिकता देते हुये उनका समयबद्ध,उचित निस्तारण व आवश्यक कार्यवाही किये जाने, एण्टीरोमियो के तहत की जाने वाली कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी स्वयं समय-समय पर जाकर स्कूल कॉलेज, कोचिंग संस्थानों आदि सार्वजनिक स्थानों के बाहर घूम रहे शोहदों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने, सुरक्षा एव कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत शारदीय नवरात्रि व आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने,  लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी, झपटमारी के अपराधों से सम्बन्धित, विशेष अभियान चलाकर अपराधियों का सत्यापन करने व घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, रात्रि में प्रभावी रूप से चेकिंग, गस्त करने, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही अपने स्तर से कराना सुनिश्चित करने, जिससे कि अवैध विस्फोटक पदार्थों, अवैध शस्त्रों, अवैध शराब निर्माण व बिक्री, जुआ, सट्टा आदि अवैध कार्य किसी भी दशा में जनपद में न हो सकें। कानून-व्यवस्था को सुदृढ बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उनकी चैकिंग करने, आईजीआरएस पोर्टल/जनसुनवाई पर प्राप्त शिकायतो की प्रतिदिन समीक्षा कर, उनका उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराकर आवेदक की समस्या का शत-प्रतिशत निराकरण कराने, शिकायतकर्ता से शत -प्रतिशत फीडबैक लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अवैध शस्त्रों, अवैध शराब निर्माण व बिक्री, जुआ, सट्टा आदि प्रकार के अवैध कार्य में कार्यवाही करने, वांछित, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने रखने हेतु समस्त थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी प्रतिदिन बिना नम्बर प्लेट वाहनों की प्रभावी चैकिंग करने तथा दो व चार पहिया वाहनों व सवारी वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले तथा रोड़ पर स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों, स्वामियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button