शामली
चलती पिकअप गाड़ी से कुदी बच्ची,वीडियो सीसीटीवी में कैद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिडाना निवासी एक व्यक्ति की नो वर्षीय पुत्री चलती हुई पिकअप गाड़ी से कूद गई। किशोरी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई पीड़ित पिता ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी है पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिडाना निवासी सलीम ने बताया कि विगत गुरुवार को उसकी 9 वर्षिय पुत्री सोफिया उसके घर के बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी में चढ़कर खेल रही थी। पीड़ित का आरोप है कि तभी गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को लेकर चल दिया उसकी पुत्री घबरा गई और चिल्लाने लगी गाड़ी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। आरोप है कि घबराकर उसकी बच्ची पिकअप गाड़ी से कूद गई और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई ।उसकी पुत्री के कई दांत टूट गए और गंभीर चोट आई। आरोपी गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी और तेज कर दी जिसका वीडियो एक मकान के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। शुक्रवार को पीड़ित पिता ने घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
