ललितपुर
जीआईसी-पी.एन. इण्टर कॉलेज रोड पर सीसी निर्माण फिजूल खर्ची
नागरिक विकास मोर्चा ने डीएम को भेजा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। राजकीय इण्टर कॉलेज व पी.एन. इण्टर कॉलेज की सीसी सड़क पर काम रोके जाने की मांग को लेकर नागरिक विकास मोर्चा ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भेजा है। बताया कि जीआईसी-पी.एन. इण्टर कॉलेजों के सामने सीसी सड़क पर निर्माण के लिए मटेरियल डाल दिया गया है, जबकि यह सड़क खराब नहीं है कि नया निर्माण किया जाना आवश्यक हो। उन्होंने बताया कि सड़क पर दो या तीन गड्ढे ही हैं, जिनकी मरम्मत की जा सकती है। लेकिन नई सड़क डालकर फिजूल खर्ची की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस प्रकरण को संज्ञान लेकर डाली जा रही सड़क को तत्काल रोक लगाये जाने की मांग उठायी है। इसके अलावा अवन्ती बाई प्रतिमा से लेकर रिमझिम गार्डन तक सीमेंट ब्लॉक नहर किनारे लगाये जाने, जिसके बगल में मिट्टी की फिलिंग नहीं है लगाये जाने की मांग उठायी है। नागरिक विकास मोर्चा ने मिली जानकारी का हवाला देते हुये बताया कि उक्त कार्य का टेण्डर भी अभी तक नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में इस कार्य को श्रमदान घोषित किये जाने की मांग की गयी है।



