बागपत

नेथला गांव में आदर्श रामलीला का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। जनपद बागपत की विधानसभा क्षेत्र बागपत के ग्राम नेथला में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ 25 सितंबर 2025 को किया गया। इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में पहुंचे निषाद पार्टी के सभी पदाधिकारियों का आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से प्रधान पद प्रत्याशी पिंटू त्यागीमहिपाल कश्यप सहित अन्य सदस्यों ने पटका पहनाकर स्वागत किया तथा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया

रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने उच्च स्तरीय अभिनय से पूरे ग्रामसभा को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। ग्रामवासियों ने रामलीला कमेटी की इस प्रस्तुति को सराहा और बधाई दी।

उद्घाटन समारोह में विचार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने धर्म, समाज और राजनीति के आपसी संबंधों पर संक्षेप में अपने विचार रखे। वहीं संगठन जिला अध्यक्ष रविंद्र कश्यप ने रामायण के एक प्रसंग का संक्षिप्त उल्लेख किया।

इस अवसर पर संगठन जिला अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह कश्यप, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गुड्डी कश्यप सहित निषाद पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों ने गांववासियों के साथ बैठकर रामभक्ति का आनंद लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button