सिंगरौली
इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल नपानि से हुआ सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत लगभग जिले की 21 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें इंडियन चिल्ड्रन एकैडमी के छात्र 79 भाग लिए, जिसमें रंगोली चित्रकला निबंध का कार्यक्रम आयोजन किया गया। नगर पालिक निगम सिंगरौली के सौजन्य से जिसमें इंडियन चिल्ड्रेन एकैडमी हायर सेकेंडरी स्कूल बैढ़न को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्रों में खुशी का माहौल देखा गया, जिसमें डायरेक्टर जेबी गुप्ता के द्वारा बच्चों को अटल बिहारी सामुदायिक भवन बिलौंजी में पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लेने की लिए अपने स्कूल के बच्चों को शामिल किया गया। जिसमें द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षक प्रधानाचार्य जिसमें सभी की उपस्थिति थी, अंजुला द्विवेदी, कल्पना दुबे, नेहा, चंद्रकला अग्रहरि, यश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।



