मथुरा

राया में आखिरकार रेलवे ने खोल दिया कटरा बाजार फाटक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। राया में पूर्वोत्तर रेलवे ने आखिरकार कटरा बाजार रेलवे फाटक बृहस्पतिवार शाम से आम लोगों के लिए खोल दिया है। फाटक खुलने की खुशी में लोगों ने आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरित किया। प्रकरण को लेकर दो दिन पूर्व विधायक पूरन प्रकाश, नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल व विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश ने व्यापारियों के साथ दिल्ली जाकर केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की थी। उन्हें फाटक बंद होने पर लोगों को होने वाली समस्या से अवगत कराया। मामले को संज्ञान लेते हुए मंत्री ने रेलवे के अधिकारियों को फाटक खुलवाने के आदेश दिए। बृहस्पतिवार को रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रैक को दुरुस्त कर आमजन के लिए फाटक खोल दिया। फाटक खुलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। भूपेश अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ बाजार में भ्रमण कर आंदोलन में सहयोग करने वालों का माला पहनाकर स्वागत किया। चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका स्वागत किया। रेलवे ने 18 सितंबर को कटरा बाजार फाटक को बंद कर दिया था। इसे लेकर विधायक की रेलवे के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक तक हुई थी। इस दौरान लोगों ने फाटक पर लगी लोहे की एंगल को उखाड़ डाला। व्यापारी तभी से बाजार बंद रख फाटक पर रात दिन धरना दे रहे थे। महिलाओं व स्कूली छात्राओं ने विरोध में रैली भी निकाली। आंदोलन में राकेश शर्मा, कृष्णकांत अग्रवाल, अरविंद शर्मा, अभिषेक पाराशर, आलोक अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, राकेश बंसल, अमित गोयल, नरेश भट्ट, पवन अग्रवाल आदि का सहयोग रहा था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button