
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। स्टेट हाईवे पर चल रहे हैं दुर्गा पूजा महोत्सव में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा रहा है। दुर्गा पूजा वाले स्थान पर माता की प्रतिमा पंडाल में मां दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती के पाठ भी किए जाते है। तो कभी सामुहिक हनुमान चालीसा व डांडिया फेस्टिवल उत्साह पूर्वक चल रहा है। दोनों समय ही माता की आरती में काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जानकारी देते हुए राकेश ने बताया कि पावर हाउस कॉलोनी स्थित स्टेट हाईवे पर मां दुर्गा सेवा समिति टोडी की ओर से तो वही श्याम कॉलोनी में भी दुर्गा माता पांडाल इसी प्रकार आमली चौक व रिशिपुर मोहल्ले में महिलाओं पुरुषों बच्चों सहित पूजा अर्चना के लिए पांडाल में जयकारों से उद्घोष किया जा रहा है और भारी उत्साह भी देखा जा रहा है।



