गाजियाबाद

पैदल मार्च कर दिया शांति का संदेश, त्योहारों पर रहेगी सख़्त निगरानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशानुसार शुक्रवार की नमाज़ और आगामी त्योहारों को देखते हुए लोनी क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। यह मार्च आमजन के लिए स्पष्ट संदेश था कि किसी भी प्रकार से असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था को भंग न कर सके।
पुलिस का यह अभियान क्षेत्रवासियों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास जगाने और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया। पैदल मार्च का नेतृत्व पुलिस सहायक आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम एवं पुलिस सहायक आयुक्त अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने किया।
 पुलिस बल का पैदल मार्च लोनी थाना क्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी, 100 फुटा मार्ग, डाबर तालाब कॉलोनी, नसबंदी कॉलोनी, बलराम नगर व लोनी तिराहे समेत क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों से होकर गुज़रा।
इस दौरान लोनी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी व थाना प्रभारी अंकुर विहार योगेंद्र पवार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।  पैदल मार्च से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मज़बूत हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button