बरेली

भूसा खरीद में घपलेबाजी में जांच के लिए बरेली पहुंचीं तीन टीमें

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भूसा खरीद में घपलेबाजी का संज्ञान लेते हुए शासन ने प्रकरण की जांच के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। इनमें नौ अधिकारी शामिल हैं। जांच के लिए इन्हें ब्लॉकों का आंवटन भी शासन स्तर से ही किया गया है। तीनों टीमों ने मंगलवार देर शाम जिले में आकर डेरा डाल दिया। इससे ब्लॉक से लेकर ग्राम पंचायतों तक खलबली मची है। बुधवार सुबह से इन टीमों ने गोशालाओं में जाकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सोमवार को पशुधन मंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई बैठक में बरेली की गोशालाओं में भूसा खरीद में घपलेबाजी का मामला चर्चा में आया। इसके बाद मंत्री और प्रमुख सचिव के निर्देश पर निदेशक (प्रशासन एवं विकास) डॉ. योगेंद्र सिंह पंवार ने तीन टीमें गठित की हैं। ये टीमें अपर निदेशक मेमपाल सिंह की अध्यक्षता में बनी हैं। इन तीनों टीमों का नेतृत्व संयुक्त निदेशक डॉ. पीके सिंह, डॉ. सतीश अग्रवाल और डॉ. संजय अग्रवाल कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button