मथुरा

फूलों से अटे मार्ग, इत्र से महकी अग्रसेन शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। अग्रबंधु सभा के तत्वावधान में निकाली अग्रसेन शोभायात्रा में कृष्ण की नगरी अग्रसेनमय हो उठी। अग्रसेन चौक मसानी से शुरू हुई यात्रा का शुभारंभ मुख्य संरक्षक मुरारी अग्रवाल ने आरती उतारकर किया और अग्रबंधुओं से सद्भाव बढ़ाने की अपील की। 18 सफेद सजे घोड़ों पर सवार राजकुमार स्वरूप और विराट सूर्यवंशम रथ पर विराजे महाराजा अग्रसेन का भव्य स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। मार्ग पर जगह-जगह फूल बरसे, इत्र की फुहारें चलीं और 101 स्थानों पर आरती उतारी गई। 50 से अधिक सामाजिक-व्यापारिक संस्थाओं ने जगह-जगह स्वागत व उपहार वितरण किया। इस दौरान बाजार खचाखच भरे रहे और अग्रबंधुओं का जोश देखते ही बनता था। मुख्य अतिथि मुरारी अग्रवाल का चांदी का मुकुट पहनाकर, गदा और तलवार भेंट कर स्वागत किया। हरीश जैन सर्राफ, किशोर भरतिया, विपिन किरोड़ी, देवेंद्र अग्रवाल, कनिष्क जैन, पीयूष अग्रवाल, अनमोल बंसल, अशोक कुमार आढ़ती आदि मौजूद रहे। इससे पहले श्री अग्रबंधु महिला सभा द्वारा लाल दरवाजा से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश लेकर अग्रसेन चौक से महिलाएं पहुंचीं। शहनाई की धुनों और मंगल गीतों के बीच महालक्ष्मी का आकर्षक स्वरूप शोभायमान रहा। अग्रसेन चौक पर दुग्धाभिषेक और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button