विश्व फार्माशिस्ट डे का बड़े उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर दांता रामगढ। संस्कार कॉलेज, दांता, सीकर में विश्व फार्माशिस्ट डे का बड़े उत्साह व हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । संस्था के निदेशक प्रकाश भाकर ने फार्मेसी से संबधित महत्वपूर्ण जानकारियों पर प्रकाश डालते हुए जीवन में फार्मेसी की उपयोगिता बताई एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी विभिनं कर्यक्रमो का आयोजन किया गया जिनमे पोस्टर प्रतियोगिता, मॉडल हेल्थ चेकउप कैंप क्विज प्रतियोगिता, हार्ट अटैक आने कि स्थिति में डेमो के माध्यम से सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा अन्य सांस्कृतिक, फार्माशिस्ट डे क्यों मनाया जाता है एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से सम्बंधित प्रस्तुतियां दी। तथा जिसमे प्रथम-मनीष कुमावत & ग्रुप, दिवित्य-मनीष सैन एवं तृतीय-तन्मय स्वामी स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थियों को पारितोषिक भी दिया गया । संस्था निदेशक प्रकाश भाकर ने कहा कि “हमे गर्व है कि हमारे विधार्थी फार्मेसी पेशे की जिम्मेदारियों को समझते हुए समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे ” इस अवसर पर संस्था निदेशक प्राकश भाकर, प्रिंसिपल डॉ. बुधप्रकाश, फार्मेसी विभागाध्यक्ष मोहित कुमार थोरी, पूजा, डॉ आर. के. सैनी, सुरेन्द्र कुमावत, भंवर लाल कुमावत, मदन लाल बिजारनिया, सुरेश कुमावात, परमेश्वर चारण, सांवरमल कुमावत, किरण कुमावत एवं अन्य लोग उपस्थित रहें । कार्यक्रम के अंत में सभी फार्माशिस्ट विधार्थियों ने शपथ ली और अपने पेशे के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने की प्रतिज्ञा ली !



