बरेली
कैंट विधायक ने किया रोबोटिक रक्त परीक्षण मशीन का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सदर कैंट में स्थित बरेली छावनी परिषद के कैंट जनरल अस्पताल, बरेली छावनी में “छावनी बॉट”(रोबोटिक रक्त परीक्षण मशीन) का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर रोबोटिक रक्त परीक्षण मशीन का शुभारंभ कर किया एवं रोबोटिक मशीन से खुद का परीक्षण भी करवाया, और उपस्थित लोगों को भी इस मशीन के द्वारा परीक्षण के लिए जागरूक भी किया।
इसके पश्चात कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आज छावनी परिषद के अस्पताल परिसर में छावनी परिषद के सभी कर्मचारियों के साथ एवं छावनी परिषद सी.ई.ओ डॉ. तनु जैन छावनी परिषद सदस्य वैभव जायसवाल सफाई सफाई अभियान में सम्मिलित होकर अस्पताल परिसर की सफाई की। इस मौके पर महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे छावनी परिषद सी.ई.ओ डॉ. तनु जैन छावनी परिषद के सदस्य (पार्षद) डॉ. वैभव जायसवाल डॉ वंदना सिंह अरूण कश्यप अमरीश कठेरिया विभागीय अधिकारियों के साथ सभी क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।



