बागपत

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर भाजपा की जिला कार्यशाला

भारत में निर्मित वस्तुओं का गांव-गांव प्रचार किया जाएगा – नीलम सोनकर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए भाजपा 25 सितंबर (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती) से 25 दिसंबर (अटल बिहारी वाजपेयी जयंती) तक तीन माह का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाएगी। इसी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला आयोजित हुई।

कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद नीलम सोनकर रहीं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान हर घर स्वदेशी का संदेश दिया जाएगा। गांव-गांव जाकर लोगों को देशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान में कार्यशालाएँ, सम्मेलन, स्वदेशी मेले और पदयात्राएँ आयोजित की जाएंगी।

जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान के सभी कार्यक्रमों को मेहनत और समर्पण से सफल बनाएं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सरिता चौधरी ने किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य मनूपाल बंसल, नगर अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button