अमेठी

पी.एम.श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज

अमेठी में आईटी /आईटीईएस का व्याख्यान कराया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। शुक्रवार को नगर के पी.एम.श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ ‘समग्र शिक्षा’ द्वारा संचालित केंद्र पुरोनिधानित रिवाइज्ड व्यावसायिक शिक्षा योजनअंर्तगत कार्यदायी संस्था आईसेक्ट द्वारा विद्यालय में आईटी/आईटीईएस में नामांकित कक्षा 9,10 , 11 की छात्रlओं को विषय विशेषज्ञ पुष्पा यादव द्वारा लिब्रे आफिस डाटा स्प्रेडसीट डिजिटल डाक्यूमेंटेशन स्किल की बोर्ड कैलुकुलेशन के बारे में बिस्तार से समझाया। व्याख्यान को प्रशिक्षक श्रीनाथ शुक्ल द्वारा सराहा गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. फूलकली गुप्ता के द्वारा व्याख्यान की सराहना करते हुए कहा गया कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं के मनोबल में वृद्धि होगी तथा आईटी में छात्राओं का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित एवं लाभकारी सिद्ध होगा। व्याख्यान कर रही विषय विशेषज्ञ ने कहा कि कंप्यूटर रोजगार की अपार संभावनाओं का विस्तृत एवं सुलभ साधन है । प्रशिक्षक द्वारा छात्राओं से पढ़ाये गए कोर्स से प्रश्न करने के लिए प्रेरित किया छात्राओं ने समुचित उत्तर प्राप्त कर संतोष व्यक्त करते हुये व्याख्यान की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button