अमेठी

शिवांग विक्रम सिंह बने राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। राष्ट्रीय हनुमान दल ने जिले में अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारी को और मजबूत करते हुए संग्रामपुर निवासी शिवांग विक्रम सिंह उर्फ शिवा सिंह को अमेठी जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू ने की।

नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि हनुमान दल का संकल्प अखंड हिन्दू राष्ट्र निर्माण, जनसंख्या नियंत्रण कानून, गौ रक्षा, धर्म रक्षा, नारी रक्षा, संत रक्षा, राष्ट्र सेवा एवं मानव सेवा के लिए समर्पित है। इन दायित्वों को ध्यान में रखते हुए शिवांग विक्रम सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिवांग विक्रम सिंह की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए मान्य होगी। संगठन को विश्वास है कि वे हिन्दू समाज की एकता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों में प्रमोद सिंह चौहान, शुभम सिंह, विकास सिंह, आकाश सिंह अनुज सिंह समर्थकों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी। लोगों का कहना है कि शिवांग विक्रम सिंह के नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होकर सामाजिक व धार्मिक कार्यों को गति देगा। राष्ट्रीय हनुमान दल परिवार ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा और समर्पण भाव से करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button