गाजियाबाद

गुलाब वाटिका कॉलोनी में बिजली गुल, गर्मी और पानी की किल्लत से लोग बेहाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : गुलाब वाटिका कॉलोनी में बीती रात से ग्यारह हजारी लाइन में फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। अचानक बिजली काटे जाने से कॉलोनी के बच्चों, बुजुर्गों और बीमार नागरिकों को गर्मी की उमस के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती की वजह से कई परिवारों को पानी की भी समस्या झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में रातभर अंधेरे और उमस के बीच लोगों की नींद हराम हो गई। दूसरी और मच्छरों के प्रकोप न कालोनीवासियों की समस्या को और बढ़ा दिया।
कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप पर लोग सरकार और विद्युत विभाग पर अपना आक्रोश जता रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक फॉल्ट दुरुस्त नहीं किया जा सका था। कॉलोनी के निवासी राकेश अग्रवाल, सतीश तूफान, शिव ओम शर्मा और हरिओम शर्मा ने इस मामले की शिकायत दूरभाष के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में की है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button