बुलंदशहर

बैंक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में फरहान और याशिका ने बाजी मारी 

आर के पब्लिक स्कूल में पंजाब नेशनल बैंक ने किया आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक शाखा के अधिकारियों ने आर के पब्लिक स्कूल में पहुंच कर स्कूली बच्चों को सतर्कता जागरूकता के साथ साथ बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। बच्चों के लिए एक रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नौ में फरहान और कक्षा ग्यारह में याशिका अव्वल रही।
पंजाब नेशनल बैंक शाखा औरंगाबाद के वरिष्ठ प्रबंधक तुषार अरोड़ा एवं उप प्रबंधक प्रशांत  शर्मा ने आर के पब्लिक स्कूल में पहुंच कर विद्यार्थियों को बैंकिंग कारोबार, बैंक गतिविधियों और सेवाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने जागरूकता अभियान चलाते हुए सतर्कतापूर्वक काम करने, किसी भी समय फ्राड आदि का शिकार ना होने और अपने खाते संबंधित जानकारी किसी अन्य को उपलब्ध नहीं कराने का आग्रह किया। स्कूली बच्चों के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें कक्षा नौ व कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए। कक्षा नौ में फरहान,लजीना व सोनल क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा ग्यारह में याशिका, रितिका व अयान क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
बैंक अधिकारियों ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया। स्कूल प्रबंधक शाहिद अली व प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने बैंक अधिकारियों को ज्ञान वर्धक जानकारी उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों को अत्यंत आवश्यक ज्ञान प्राप्त हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button