
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के प्रोफेशनल मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक गाजियाबाद में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रोफेशनल मंच के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण दहिया ने की।
बैठक में संगठन को मज़बूती और नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से दो अहम नियुक्तियां की गईं। डॉ. राकेश कुमार को मंच का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा स्वाति शर्मा को क्षेत्रीय महासचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभय बालियान सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से प्रोफेशनल मंच को नई दिशा और गति मिलेगी।
नियुक्ति मिलने पर डॉ. राकेश कुमार और स्वाति शर्मा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण दहिया तथा अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संगठन की विचारधारा को मज़बूती से आगे बढ़ाएंगे तथा आरएलडी को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस बैठक को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है


