गोड्डा
रेशम नगर भगैया में 1903 से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर हो रही पुजा अर्चना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/ठाकुरगंगटी । सिल्क नगरी रेशम नगर भगैया दुर्गा मंदिरों में चंडी पाठ से भक्ति में माहौल बना हुआ है। दुर्गा मंदिरों में अष्टमी नवमी दशमी को लगने वाले विशाल मेला की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिले के प्रखंड क्षेत्र के रेशम नगर भगैया गांव के दुर्गा मंदिर में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। समिति के सभी सदस्य भी मिले को भव्य रूप देने में जुट गए हैं। श्रद्धालुओं मां दुर्गा के स्वागत में जुटे हैं। रेशम नगर भगैया में हर वर्ष दुर्गा पूजा भक्तिमय तरीके से मनाया जाता है। दूरदराज के इलाके भक्ति माहौल में बदल जाता है। यहां बनने वाले पंडाल लोगों के लिए विशेष आकर्षण होता है। इस बार भी अलग तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष रूपेश कुमार, सचिव मिथुन कुमार, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि देश आजादी से पहले अंग्रेज शासन के समय 1903 में एक झोपड़ी में मां दुर्गा प्रतिमा का स्थापना किया गया था। 121 वर्षों से अब तक और आगे भी मां भवानी प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि हर 3 साल में अध्यक्ष व सचिन का चयन किया जाता है। चुनाव कराकर नया गठन के बाद पूरा जिम्मेदारी नए सदस्य हाथों में सौंप दिया जाता है। इस बार भी रेशम नगर भैया दुर्गा मंदिर प्रांगण को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण काफी उत्साह के साथ किया जा रहा है। प्रतिमा भव्यता का अनुरूप दर्शाती है। सिल्क नगरी रेशम नगर भगैया दुर्गा मंदिर प्रगाण में संध्या महाआरती का आयोजन किया जाता है। आरती बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है। पूजा समिति की तरफ से सुरक्षा का इंतजार किया जाता है। महगामा विधायक सह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह तरफ से मेला में पहुंचने वाला भक्तों के लिए एक स्वागत बैनर दुर्गा पूजा, विजयदशमी, दिवाली, एवं छठ महापर्व को लेकर युवक द्वारा लगाया गया है। विधि व्यवस्था में नीरज कुमार, रवि कुमार, बंटी कुमार, विकेश कुमार, चंदन कुमार, प्रशांत कुमार आदि समिति सदस्यों के अलावा दर्जनों भक्तप्रेमी पूजा स्थल पंडाल को सजाने संवारने में डटे हुए हैं।




