हापुड़

संजय की हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

गढ़ के गांव में 24 सितम्बर को हुई थी घटना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

– जलेबी के पैसे मांगने पर हुआ था विवाद

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में जलेबी के पैसे मांगने पर शुरू हुए विवाद के बाद दुकानदार के भाई संजय की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीडि़त सुंदर ने बताया कि उसका भाई संजय (38) भी गांव में किराना की दुकान करता था। घटना वाले दिन सुबह उसका बेटा जलेबी की दुकान पर मौजूद था। तभी कुछ युवक आए और पैसे मांगने लगे। बेटे ने पैसे मांगे तो युवकों ने उससे अभद्रता की। इस दौरान संजय वहां पहुंचा और उसने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने साथ पांच और लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे और संजय के साथ मारपीट की। गंभीर चोट लगने के कारण संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शुक्रवार को गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव दौताई के पास से राजवीर और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
इंस्पेक्टर मनोज बालियान ने बताया कि गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बाकी फरार पांच आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button