सिंगरौली

एनसीएल जयंत में टाइम कीपर को ओवरमैन ने चाकू से किया हमला, पेट और कान में 12 टांके लगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली  । सिंगरौली के एनसीएल जयंत कोल में मंगलवार सुबह पुराने टाइम ऑफिस में अटेंडेंस को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक कर्मचारी ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना सुबह 10 से 11 बजे के बीच की है। ओवरमैन पद पर कार्यरत रामनरेश चौधरी देरी से टाइम ऑफिस पहुंचे। जब वह अटेंडेंस लगाने की कोशिश कर रहे थे, तब ड्यूटी पर तैनात टाइम कीपर धर्मेंद्र मिश्रा ने उन्हें रोका। इस बात पर रामनरेश चौधरी आक्रोशित हो गया। उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और धर्मेंद्र मिश्रापर कई वार किए। हमले में धर्मेंद्र के पेट में चाकू लगा, जिसमें 10 टांके लगाने पड़े। साथ ही उनके कान पर भी चाकू से वार किया गया, जिसमें 4 टांके लगे। घायल धर्मेंद्र मिश्रा को एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयंत चौकी पुलिस ने आरोपी ओवरमैन रामनरेश चौधरी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button