अमरोहा

अमरोहा में ई- रिक्शा चालक ने बच्चों को बहलाया

पुलिस ने पकड़ा मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में दो सगे भाइयों को बहला फुसलाकर ई-रिक्शा में बिठाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है l यह घटना हसनपुर इलाके के लुहारी खादर गांव की हैं l गांव निवासी मनोज कुमार के 3 वर्षीय पुत्र दिमाग और 5 वर्षीय पुत्र हिमांशु को एक ई रिक्शा चालक बहला फुसलाकर अपने रिक्शा में बिठाकर ले गया था l जब दोनों बच्चे घंटों तक घर नहीं लौटे तो, उनके परिजनों में चिंता फैल गई l परिवार वालों और ग्रामीणों ने मिलकर बच्चों की तलाश शुरू की l देर शाम पुलिस ने ई रिक्शा चालक और दोनों बच्चों दिमाग और हिमांशु को बरामद कर लिया है l ग्रामीणों ने आरोपी ई रिक्शा चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था l आरोपी की पहचान प्रकाश पुत्र रमेश, निवासी ग्राम लठमार की मंडिया, थाना सैद नगली के रूप में हुई है l पुलिस ने प्रकाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है l जहां न्यायालय ने आरोपी प्रकाश को जेल भेज दिया है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button