बच्चे को काटने के बाद कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के न्यू गोविन्दपुरी मोहल्ले में एक कुत्ते द्वारा छह वर्षीय बच्चे को काटे जाने की घटना के बाद गुस्साए परिजन ने कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को न्यू गोविन्दपुरी में एक आवारा कुत्ते ने करीब छह साल के बच्चे को काट लिया था। घटना से आक्रोशित बच्चे के बड़े भाई चाँद पुत्र इकरामुद्दीन ने कुत्ते को बेरहमी से पीटकर मार डाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने आरोपी चाँद के विरुद्ध मु0अ0सं0 953/2025 धारा 325 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


